गंगा पुल के 12 रैयतों के बीच 57 लाख बंटे

साहिबगंज : साहिबगंज व मनिहारी के बीच प्रस्तावित गंगा पुल निर्माण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सदर प्रखंड के तीन मौजा के 12 रैयताें के बीच सोमवार को महादेवगंज प्राथमिक विद्यालय तीरटोला में चेक वितरण एसी निरंजन कुमार एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी डॉ विनय मिश्रा द्वारा किया गया. मौके पर एसी निरंजन कुमार ने कहा […]

साहिबगंज : साहिबगंज व मनिहारी के बीच प्रस्तावित गंगा पुल निर्माण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सदर प्रखंड के तीन मौजा के 12 रैयताें के बीच सोमवार को महादेवगंज प्राथमिक विद्यालय तीरटोला में चेक वितरण एसी निरंजन कुमार एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी डॉ विनय मिश्रा द्वारा किया गया. मौके पर एसी निरंजन कुमार ने कहा कि गांव में ही प्रशासन जाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रही है.

सोमवार को कुल 25 आवेदन आये. जिनमें से 13 आवेदन में त्रुटि व कागजात की कमी थी. जिनके कारण 13 लोगाें को कागजात ठीक होने के बाद चेक वितरण करने की बात कही. जबकि सभी कागजात ठीक होने पर 12 रैयत कल्पनाथ यादव शोभनपुर को 2 लाख 62 हजार 856 रुपये, अवदुल हन्नान रामपुर को 3 लाख 38 हजार 725 रुपये,

नजरूल हक रामपुर को 12 लाख 83 हजार 91 रुपये, सत्यदेव यादव किशन प्रसाद को 9 लाख 14 हजार 874 रुपये, रामनाथ यादव शोभनपुर को 10 लाख 3 हजार 399 रुपये, पप्पु यादव व मनोज यादव शोभनपुर को 14 लाख 71 हजार 37 रुपये, रामनाथ यादव दो शोभनपुर को 83 हजार 913 रुपये, मंजूर आलम रामपुर को 2 लाख 88 हजार 400 रुपये, शंभू यादव शोभनपुर को 2 लाख 52 हजार 580 रुपये, सुदर्शन यादव शोभनपुर 35 हजार 844 रुपये,

जमरूल हुसैन रामपुर को 2 लाख 88 हजार 400 रुपये, वंशीधर यादव किशन प्रसाद को 3 लाख 82 हजार 415 रुपये का चेक कुल 12 रैयतों के बीच 57 लाख 2 हजार 577 रुपये 75 पैसे का वितरण किया गया. मौके पर नाजिर गौतम झा, शंकर चौधरी, रफीक, सुरेश, मनीर, राजेंद्र साह, लालधर राय सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >