पुराने नवोदय विद्यालय में खुलेगा रिमांड होम

साहिबगंज : सिदो कान्हू स्टेडियम के नजदीक पुराने जवाहर नवोदय विद्यालय के भवन में बच्चों के रिमांड होम बनेगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने कवायद भी शुरू कर दी है. इस बाबत शुक्रवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने विद्यालय भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को बच्चों के खेलने के लिए मैदान बनाने […]

साहिबगंज : सिदो कान्हू स्टेडियम के नजदीक पुराने जवाहर नवोदय विद्यालय के भवन में बच्चों के रिमांड होम बनेगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने कवायद भी शुरू कर दी है. इस बाबत शुक्रवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने विद्यालय भवन का निरीक्षण किया.
उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को बच्चों के खेलने के लिए मैदान बनाने एवं सभी विभाग के कार्यालय खोलने तथा पानी की व्यवस्था एवं भवन के जीर्णोद्धार करने की बात कही. सभी का बनाने का खर्च भी अविलंब देने की बात कही.
जिससे निर्माण जल्द से जल्द किया जा सके. मौके पर प्रधानजिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल सिंह, डीपीओ रामनिवास सिंह, डीएसडब्लू विनोद जायसवाल, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार, भवन विभाग के कार्यपालक अभियंता एच कुमार, डीपीआरओ प्रभात रंजन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >