बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री शैलेश कुमार निजि कार्य से पहुंचे साहिबगंज, हुआ भव्य स्वाग
साहिबगंज : झारखंड में सिर्फ बातें हो रही काम नहीं. ये बातें बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जमालपुर विधायक शैलेश कुमार ने साहिबगंज के एलसी रोड स्थित चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा के आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार सिर्फ बातें कर रही है. एक भी कार्य धरातल पर नहीं दिख रहा. राज्य गठन के बाद सारा खनिज संपदा झारखंड में आ गया. इसके बावजूद झारखंड का विकास नहीं हो पाना चिंता का विषय है. मंत्री श्री कुमार निजी काम के सिलसिले में साहिबगंज पहुंचे थे. कहा, बिहार सरकार ने चुनाव के समय जो महिलाओं से वादा किया था वो पूरा किया. आज बिहार में सख्ती से शराबबंदी जारी है.
मंत्री का हुआ भव्य स्वागत : बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री शैलेश कुमार के साहिबगंज पहुंचते ही एलसी रोड चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा के घर के सामने आतिशबाजी हुई. साथ ही चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, रतन सिन्हा, माला सिन्हा, कमल सिन्हा, उमेश पांउेय, चेतन भरतिया, जयप्रकाश सिन्हा, अशोक चौधरी, चुन्नी, भोला साह, रामजी ठाकुर सहित दर्जनों लोगों द्वारा पुष्प माला पहना कर भव्य स्वागत किया.
