आस्तीन का सांप निकला ड्राइवर

परिजनों का आरोप . हत्या से पहले गौतम को बुरी तरह पीटा गया था बोरियो : गौतम व्यवसायी हत्याकांड मामले में मंगलवार को लाल स्टील कंपनी के निदेशक जयप्रकाश लाल व गौतम के परिजन बोरियो थाना पहुंचे. उन्होंने पुलिस से मांग की कि ड्राइवर संजय सिंह से गहन पूछताछ की जाय. इस हत्या में संजय […]

परिजनों का आरोप . हत्या से पहले गौतम को बुरी तरह पीटा गया था

बोरियो : गौतम व्यवसायी हत्याकांड मामले में मंगलवार को लाल स्टील कंपनी के निदेशक जयप्रकाश लाल व गौतम के परिजन बोरियो थाना पहुंचे. उन्होंने पुलिस से मांग की कि
ड्राइवर संजय सिंह से गहन पूछताछ की जाय. इस हत्या में संजय की अहम भूमिका है. परिजनों ने कहा संजय कुछ दिनों से संदिग्ध भूमिका निभा रहा था. इसकी शिकायत भी गौतम से की गयी थी. उन्हें ड्राइवर बदलने को भी कहा गया था. लेकिन उन्होंने इस बात को अनसुना कर दिया.
विरोध में बंद रहा पीरपैंती बाजार, निकला कैंडल मार्च
संजय को बेटा मानते थे गौतम
परिजनों की मानें तो जब गौतम बरनवाल की मां का देहांत हुआ था तभी से संजय संदिग्ध की भूमिका निभाने लगा था. जबकि गौतम ड्राइवर संजय को अपने बेटे की तरह मानते थे. सफर के दौरान सारी सुविधाएं मुहैया कराना, पर्व त्योहार में महंगे उपहार, समय समय पर मदद दी जाती थी. लेकिन संजय ने आस्तीन का सांप बन गया. परिजनों ने मांग की कि ड्राइवर को रिमांड पर लिया जाय.
ड्राइवर ने पीटा था गौतम को
कंपनी के निदेशक व परिजनों ने पत्रकारों को बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों ने बताया था कि गौतम के दाहिने ओर का पंजरा टूटा हुआ था और चोट भी थी. इससे प्रतीत होता है कि गौतम की हत्या के पूर्व उन्हें बुरी तरह पीटा गया था. सीट पर बैठे गौतम को दाहिने ओर से ड्राइवर ही पीट सकता है. क्योंकि गौतम सामने वाली सीट पर बैठे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >