मदन व अरविंद पांडेय के घर की हुई कुर्की जब्ती

साहिबगंज/गोविंदगंज : झारखंड के साहेबगंज जिला से जैप 9 में बहाली के नाम पर 74 लाख के उगाही के फरार आरोपी मदन पांडेय व अरविंद पांडेय के घर सोमवार की शाम कुर्की जब्ती हुई. स्थानीय पुलिस के सहयोग से झारखंड पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों के बभनौली गांव स्थित घर पर पहुंच उनकी लाखों […]

साहिबगंज/गोविंदगंज : झारखंड के साहेबगंज जिला से जैप 9 में बहाली के नाम पर 74 लाख के उगाही के फरार आरोपी मदन पांडेय व अरविंद पांडेय के घर सोमवार की शाम कुर्की जब्ती हुई. स्थानीय पुलिस के सहयोग से झारखंड पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों के बभनौली गांव स्थित घर पर पहुंच उनकी लाखों की चल संपत्ति को जब्त किया.

करीब तीन घंटे तक कुर्की की कार्रवाई चली. इस दौरान मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कुर्की के कार्रवाई की विडियोग्राफी भी करायी गयी. झारखंड पुलिस ने कुर्क समानों को गोविंदगंज पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मदन पांडेय व अरविंद पांडेय पर झारखंड के साहेबगंज जिला के बोरियो जिलावारी थाना में लाखों रुपये उगाही को लेकर कांड संख्या 56/16 दर्ज है. यहां बताते चले कि झारखंड पुलिस ने दो सप्ताह पहले मदन पांडेय के बभनौली स्थित घर पर छापेमारी की.

इस दौरान उनके रिश्तेदार सुभाष पांडेय के घर से अवैध हथियार बरामद हुआ था. वहीं पिछले सप्ताह दोनों आरोपियों को पकड़ने झारखंड पुलिस सादे लिबास में निबंधन कार्यालय पहुंची थी. पुलिस को सूचना थी कि दोनों निबंधन कार्यालय में जमीन रजिस्ट्री कराने आने वाले हैं, लेकिन इससे पहले नगर पुलिस को सादे लिबास में कुछ लोगों के निबंधन कार्यालय के आसपास मंडराने की सूचना मिली. पुलिस ने निबंधन कार्यालय पहुंच हथियार के साथ सादे लिबास में चक्कर लगा रहे झारखंड पुलिस की तलाशी लेनी शुरू कर दी थी.
तलाशी के शुरू हुई तो सादे लिबास में खड़े लोगों ने अपने आप को झारखंड पुलिस बताया, जिसके बाद सारा माजरे की परत दर परत खुलती चली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >