शहर को सुंदर बनाने युवाओं आगे आने का किया आह्वान

साहिबगंज : झारखंड-बिहार राष्ट्रीय सेवा योजना युवा एवं खेल संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के समन्वयक दीपक कुमार ने साहिबगंज जिला के सभी डिग्री महाविद्यालय में एनएसएस स्वयं सेवक को स्वच्छता पेयजल और नमामि गंगे के जागरुकता में भागीदारी सहभागिता हो. इसको लेकर मंगलवार को उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह, यूएनडीपी निदेशक डॉ अरुण कुमार जोशी, वैज्ञानिक […]

साहिबगंज : झारखंड-बिहार राष्ट्रीय सेवा योजना युवा एवं खेल संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के समन्वयक दीपक कुमार ने साहिबगंज जिला के सभी डिग्री महाविद्यालय में एनएसएस स्वयं सेवक को स्वच्छता पेयजल और नमामि गंगे के जागरुकता में भागीदारी सहभागिता हो. इसको लेकर मंगलवार को उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह, यूएनडीपी निदेशक डॉ अरुण कुमार जोशी, वैज्ञानिक डॉ मनीषा गर्ण तथा प्राचार्य डॉ सिकंदर यादव के साथ बैठक की.

बैठक में युवाओं में बौद्धिक विकास के साथ समाज दायित्व का विकास के साथ एनएसएस के छात्र छात्राआें को जागरूकता व श्रमदान आदि कर शहर गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक कार्य योजना बनाकर काम करने की बात की. जल्द ही बीएड में भी एनएस यूनिट खोलने की बात की. साहिबगंज कॉलेज में चार यूनिट कार्य कर रही है. इसके लिए एनएसएस के पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह को साहिबगंज महाविद्यालय के लिए समन्वयक बनाया गया. राज्य विवि कॉलेज के जो भी निर्देश प्राप्त हो अनुपालन ससमय हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >