पैसे वसूलने गौतम वर्णवाल निकले थे बोरियो

पीरपैंती : गौतम वर्णवाल के पड़ोसियों ने बताया कि से गौतम वर्णवाल के साढ़ू की गिरिडीह में रॉलिंग मिल है. गौतम वर्णवाल व उत्तम वर्णवाल दोनों भाई उनकी मिल का उत्पादित रॉड झारखंड सहित भागलपुर जिले के विभिन्न हिस्सों में बेचने का आॅर्डर लेते थे तथा पैसा वसूल कर साढ़ू को देते थे. शनिवार को […]

पीरपैंती : गौतम वर्णवाल के पड़ोसियों ने बताया कि से गौतम वर्णवाल के साढ़ू की गिरिडीह में रॉलिंग मिल है. गौतम वर्णवाल व उत्तम वर्णवाल दोनों भाई उनकी मिल का उत्पादित रॉड झारखंड सहित भागलपुर जिले के विभिन्न हिस्सों में बेचने का आॅर्डर लेते थे तथा पैसा वसूल कर साढ़ू को देते थे. शनिवार को सुबह करीब 10 बजे अपनी कार से ड्राइवर के साथ बोरियो व्यापारियों से पैसा वसूलने निकले थे. रोज रात होने से पहले वे घर आ जाते थे.

लेिकन, देर तक नहीं आने पर करीब पांच बजे उनका छोटा भाई उन्हें खोजने निकला. रात करीब 10 बजे तक न तो उनका कोई फोन आया और न कोई सूचना ही आयी थी. गौतम वर्णवाल के घर के दरवाजे पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, भाजपा नेता व चचेरे भाई दिप्तेंद्र वर्णवाल, पंकज कुमार, संजीव गुप्ता, शशिशेखर सिन्हा आदि पहुंच कर मामले को जानने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कोई कुछ भी बताने में असमर्थ था.

गौतम वर्णवाल (55) चार भाइयों में सबसे बड़े थे. इन्हें एक पुत्र समीर वर्णवाल (26) तथा एक पुत्री प्रिया है. प्रिया की शादी पांच वर्ष पूर्व धनबाद में एक अभियंता से हुई थी. फिलहाल वह सिंगापुर में अपने पति के साथ रहती है. गत वर्ष दिसंबर में पुत्र का छेका पीरपैंती स्टेशन के सामने वाले पुराने पैतृक आवास पर हुआ था. उसकी इस साल ठंड में शादी होनी थी. गौतम वर्णवाल अपने भाइयों उत्तम वर्णवाल, पीयूष वर्णवाल तथा अंकुश वर्णवाल उर्फ पिंटू वर्णवाल के साथ ही रहते थे. शेरमारी बाजार से पूरब पेट्रोल टंकी से आगे गौतम ने नया मकान भी बनाया है. गृह प्रवेश अभी तक नहीं किया है. उनकी मां उर्मिला देवी तथा पत्नी रेखा देवी को तथा भाइयों को घटना के विषय में रात 9:30 बजे तक पता नहीं था. एक भाई उत्तम वर्णवाल भाई की खोज में घर से निकला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >