एसपी ने अनुसंधानकर्ता का वेतन रोका
साहिबगंज : छह बांग्लादेशी लोगों को जाली पासपोर्ट बनवा कर भारत की नागरिकता दिलाने के आरोपित पूर्व मुखिया गणेश कीर्तनियां सहित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर साहिबगंज एसपी सुनील भास्कर ने राधानगर थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक महेश्वर प्रसाद के वेतन पर रोक लगा दिया है. साथ ही कहा गया है कि […]
साहिबगंज : छह बांग्लादेशी लोगों को जाली पासपोर्ट बनवा कर भारत की नागरिकता दिलाने के आरोपित पूर्व मुखिया गणेश कीर्तनियां सहित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर साहिबगंज एसपी सुनील भास्कर ने राधानगर थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक महेश्वर प्रसाद के वेतन पर रोक लगा दिया है.
साथ ही कहा गया है कि इस पर विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है. दो साल पुराने मामले में पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पायी है. इस दौरान गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है. बता दें कि 13 मई को प्रभात खबर ने गणेश कीर्तनियां की गिरफ्तारी नहीं होने की खबर को प्रमुखता से छापी थी. इसके बाद पुलिस प्रशासन रेस हुई.
राधानगर थाने में है मामला दर्ज
इस मामले में राधानगर थाने में गणेश कीर्तनियां सहित सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. तब से पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है.
एसपी ने अनुसंधानकर्ता…
अनुसंधान व अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शिथिलता बरतने मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है.
क्या है मामला
श्रीधर पंचायत का पूर्व मुखिया गणेश कीर्तनियां छह बांग्लादेशी के पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन डलवाया था. हो-हंगामे के बाद मामला सामने आया और इस पर तत्कालीन डीजीपी ने एक्शन लिया और इनकी गिरफ्तारी का आदेश दे दिया. लेकिन इसकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी. इस मामले में कई वार्ड सदस्य भी शामिल थे. मुख्य अभियुक्त गणेश कीर्तनियां को ही बनाया गया है.
जाली पासपोर्ट मामले के अनुसंधान में लापरवाही का मामला
13 मई को प्रभात खबर में खबर छपने के बाद पुलिस प्रशासन हुई रेस
राधानगर थाना में सहायक अवर निरीक्षक ंके पद पर है अनुसंधानकर्ता महेश्वर प्रसाद
गणेश कीर्तनियां समेत सात लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन ने की कार्रवाई