पुलिस पहुंचने से पहले मुबारक हो गया फरार

तलाश . पियारपुर में तेलांगना पुलिस की छापेमारी उधवा : तेलांगना के एक बस स्टैंड पर 49 हजार जाली नोट के साथ पकड़े गये चार युवकों की निशानदेही पर बुधवार को राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर निवासी मुबारक शेख के घर फिर छापेमारी की गयी. लेकिन पुलिस की भनक मुबारक को पहले ही लग गयी […]

तलाश . पियारपुर में तेलांगना पुलिस की छापेमारी

उधवा : तेलांगना के एक बस स्टैंड पर 49 हजार जाली नोट के साथ पकड़े गये चार युवकों की निशानदेही पर बुधवार को राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर निवासी मुबारक शेख के घर फिर छापेमारी की गयी. लेकिन पुलिस की भनक मुबारक को पहले ही लग गयी थी और वह मौके पर फरार हो गया. बताया जाता है कि तेलांगना में पकड़े गये एनामुल शेख, तारीकुल आलम, उस्मान गनी एवं अतारुल शेख ने कबूला है कि उसे मुबारक शेख द्वारा जाली नोट दिया गया था.
जो राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर का रहने वाला है. बता दें कि इसके पहले भी तेलांगना की पुलिस वर्ष 2015 के जून माह में पियारपुर छापेमारी को आयी थी. उस समय वहां की पुलिस को एक पान की दुकान चलाने वाले शायद अली की तलाश थी. वो भी पुलिस के पहुंचने के पहले फरार हो गया था. उस समय भी पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था. बुधवार को तेलांगना पुलिस की टीम में महबूब नगर के पुलिस इंस्पैक्टर शंकर प्रसाद सहित छह पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
खाली हाथ लौटना पड़ा तेलांगना की टीम को
लीक होती है पुलिस आने की खबर!
जब जाली नोट तस्करी के आरोपित मुबारक शेख को तेलांगना पुलिस आने की भनक पहले ही लग गयी थी. यही हाल शायद अली की गिरफ्तारी के वक्त भी हुआ था. पुलिस उस सूत्र को ढूंढ रही है जो इन्हें पुलिसिया कार्रवाई की खबर देती है. पियारपुर में हर बार तेलांगना पुलिस की धमक की सूचना पहले से आरोपितों को कैसे होती है यह चर्चा का विषय बन गया है.
तेलंगाना के महबूबनगर में पकड़े गये युवकों ने खोला राज
विगत चार दिन पहले तेलांगना के महबूबनगर बस स्टैंड से पुलिस ने चार युवकों को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था. उसने यह बताया था कि राजमहल के राधानगर थाना क्षेत्र का रहने वाला मुबारख शेख ने उसे जाली नोट दिये हैं बाजार में चलाने के लिए. इसी की निशानदेही पर बुधवार को पुलिस पहुंची थी.
इलाके में काम कर रहा बड़ा गिरोह
राजमहल के इलाके में जाली नोट का कारोबार करने वाला बड़ा गिरोह काम कर रहा है. जिस तक आज तक पुलिस नहीं पहुंच पायी है. इन धंधेबाजों के हौसले बुलंद हैं.
देश भर में जा रहा जाली नोट
राजमहल इलाके में काम कर रहे इन धंधेबाजों के जरिये पूरे देश में जाली नोट भेजा जा रहा है. इसके पहले भी कई राज्यों की पुलिस यहां छापेमारी कर चुकी है. जो इसकी पुष्टि करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >