पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना अंतर्गत शोभनपुर गंगोता टोली निवासी काजल कुमारी के बयान पर जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. जीआरपी इंस्पेक्टर रमाकांत राम ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व खगड़िया जिला के एकनिया दियारा निवासी अशोक मंडल भागलपुर से साहिबगंज आने के क्रम में 20 वर्षीय युवती काजल कुमारी को लेकर करमटोला रेलवे […]

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना अंतर्गत शोभनपुर गंगोता टोली निवासी काजल कुमारी के बयान पर जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. जीआरपी इंस्पेक्टर रमाकांत राम ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व खगड़िया जिला के एकनिया दियारा निवासी अशोक मंडल भागलपुर से साहिबगंज आने के क्रम में 20 वर्षीय युवती काजल कुमारी को लेकर करमटोला रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूद गया था.

घटना में लड़की के पैर की हड्डी टूट गयी थी. मामले की सूचना पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया था.

सोमवार को लड़की के बयान पर जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >