सादे लिबास में गयी पुलिस को मोतिहारी पुलिस ने घेरा

जैप 9 में नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपित मदन पांडेय को पकड़ने गयी थी पुलिस सादे लिबास में पुलिस कर रही थी छापेमारी इसकी सूचना मोतिहारी पुलिस को नहीं थी हथियारबंद लाेगों को देख हुआ शक साहिबगंज/मोतिहारी : जैप-9 में बहाली के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले मदन पांडेय को पकड़ने […]

जैप 9 में नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपित मदन पांडेय को पकड़ने गयी थी पुलिस

सादे लिबास में पुलिस कर रही थी छापेमारी
इसकी सूचना मोतिहारी पुलिस को नहीं थी
हथियारबंद लाेगों को देख हुआ शक
साहिबगंज/मोतिहारी : जैप-9 में बहाली के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले मदन पांडेय को पकड़ने मोतिहारी गयी साहिबगंज पुलिस आरोपित को तो नहीं पकड़ सकी लेकिन अपराधी की आशंका में खुद दबोच ली गयी. हालांकि परिचय-पाती के बाद मोतिहारी पुलिस ने साहिबगंज पुलिस टीम को छोड़ा और संयुक्त रूप से दोनों छापेमारी में जुट गये.
बता दें कि साहिबगंज पुलिस सादे लिबास में मोतिहारी में हथियार के साथ छापेमारी कर रही थी. इसपर लोगों को शक हुआ था. छापेमारी की सूचना मोतिहारी पुलिस को नहीं थी. लेकिन इस बात को गुप्त रखा गया है कि मदन पांडेय पकड़ा गया है कि नहीं. सूत्रों की मानें तो साहिबगंज पुलिस के मोतिहारी पहुंचने की खबर लीक हो गयी. लेकिन दिन भर मोतिहारी रजिस्ट्री ऑफिस में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >