सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं होने पर खेद

साहिबगंज : राज्य पशुपालन विभाग चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक अध्यक्ष कमल किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार को दोपहर 12 बजे जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में हुई. इसमें अध्यक्ष ने सदन में उपस्थित साथियों का अभिवादन करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना एवं सातवां वेतन […]

साहिबगंज : राज्य पशुपालन विभाग चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक अध्यक्ष कमल किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार को दोपहर 12 बजे जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में हुई. इसमें अध्यक्ष ने सदन में उपस्थित साथियों का अभिवादन करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना एवं सातवां वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं करने पर खोद जताया.

जिला सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पशुपालन कार्यालय में एक व्यक्ति से दो पद पर 24 घंटे कार्य लिया जा रहा है. अध्यक्ष की अनुमति से सदन में उपस्थित वक्ताओं ने अपनी-अपनी समस्या रखते हुए अध्यक्ष एवं जिला सचिव द्वारा दिये गये वक्तव्य का पूर्ण समर्थन करते हुए अपनी अपनी बातों को समाप्त किया. इस अवसर पर कई सदस्य उपस्थित थे.
लिये गये प्रस्ताव
कर्मचारियों के समय पर वेतन भुगतान किया जाये, कर्मचारियों को समय पर वार्षिक वेतन भुगतान किया जाये, कर्मचारियों के क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाये, रात्रि प्रहरी को टॉर्च, भाला, केरोसिन तेल आदि की आपूर्ति किया जाये, बायोमीट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करने में कार्यालय द्वारा व्यवस्था ससमय नहीं पाता है. ऐसी स्थिति में कर्मचारी का वेतन अवरूद्ध नहीं किया जाये, जिला पशुपालन कार्यालय में विगत समय से आदेशपाल सह रात्रि प्रहरी के पद पर 24 घंटे एक ही व्यक्ति से कार्य लिया जा रहा है. जो मानवीय दृष्टिकोण से भी सही नहीं है.
इसे अविलंब एक व्यक्ति से एक पद पर कार्य लेने की कार्रवाई की जाये, कर्मचारियों की अनुपस्थिति प्रतिवेदन हर महीने 25 तारीख तक मुख्यालय को उपलब्ध कराने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया जाये, कर्मचारियों का एसीपी एवं एमएसीपी प्रोन्नति का देय लाभ का बकाया राशि का भुगतान किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >