साहिबगंज : भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन एवं झारखंड प्रजापति महासंघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष संजय पंडित की अध्यक्षता में हुई. जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कुम्हार समाज को संगठित करने का आह्वान किया. 27 मार्च को जिला कमेटी के गठन के बाद प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में प्रखंड कमेटी का गठन किया जायेगा.
जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाज में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होने पर महासंघ के पदाधिकारी यथासंभव मदद करने के लिए प्रयत्नशील है. जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश पंडित ने कहा कि हमारे समाज में जो लोग अपने पुश्तैनी धंधों को छोड़कर अन्य कार्य कर रहे हैं. उनका पारिवारिक जीवन सुखमय है. लेकिन जो लोग मिट्टी का कार्य कर रहे हैं उनकी स्थिति बदतर है. वे शिक्षा से कोसों दूर है और आर्थिक रूप से कमजोर है.
इसलिए इनका उत्थान नहीं हो रहा है. वर्तमान परिवेश में संगठन क्रांति की अलख जगाने गांव गांव तक जाकर कुम्हार समाज को शिक्षा एवं आधुनिक तरीके से मिट्टी का कार्य करने के लिए उत्प्रेरित करेगी ताकि उनका दिशा और दशा में बदलाव हो. बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पंडित, युवा अध्यक्ष दिनेश कुमार पंडित, प्रभारी गौतम पंडित, बासुदेव पंडित, महेंद्र पंडित, गंगा सांग पंडित, जितेंद्र पंडित, राजकुमार पंडित, हरि पंडित, राम नारायण पंडित, जगदीश पंडित उपस्थित थे.
