50-50 हजार रुपये की संपत्ति का हुआ नुकसान
पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के द्रोपद गांव में गुरूवार सुबह शॉट सर्किट से आग लगने से दो घर जल कर राख हो गया. शॉट सर्किट से कारू रविदास व अमृत रविदास के घर में आग लग गयी. इससे दोनों का घर जल कर राख हो गया. अगलगी में दोनों भाईयों को 50-50 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. सूचना मिलते ही मुखिया राजेंद्र दास पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. बीडीओ से उचित मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया.
