बोआरीजोर : प्रखंड क्षेत्र के लीलातरी वन गांव में बुधवार रात आग लगने से चार घर जल कर राख हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि ढीबरी की लौ से घर में आग लगी. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गयी और गांव के शिवलाल मुर्मू, छोटका हांसदा, बड़ा डुबो हांसदा, छोटा डुबो हांसदा के घर अपनी चपेट में ले ली. इस घटना में चारों का घर जल कर राख हो गया है.
लीलातरी वन में चार घर राख
बोआरीजोर : प्रखंड क्षेत्र के लीलातरी वन गांव में बुधवार रात आग लगने से चार घर जल कर राख हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि ढीबरी की लौ से घर में आग लगी. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गयी और गांव के शिवलाल मुर्मू, छोटका हांसदा, बड़ा डुबो हांसदा, छोटा डुबो हांसदा […]

लाखों का हुआ नुकसान : अगलगी घटना में छोटका हांसदा के घर में रखा छह हजार रुपये जल गया. उसके पुत्र देवीलाल हांसदा का मैट्रिक का प्रमाण पत्र आदि कागजात जल गया. चारों घरों को मिला कर करीब लाखों रुपये के सामना का नुकसान हुआ है.
इसीएल के दमकल ने बुझाया आग
आग लगने की ग्रामीणों ने इसीएल व ललमटिया थाना को दी. इसके बाद इसीएल के दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया. इस कारण कई घर जलने से बच गया. इधर, अगलगी की घटना के 24 घंटे बाद भी पीड़ित परिवारों की सुधि प्रखंड प्रशासन ने नहीं ली है. घटना के बाद से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं.