छह दिनों से ट्रांसफॉर्मर है खराब

उमस भरी गरमी परेशानी झेल रहे हैं मुहल्ले के सैकड़ों परिवार साहिबगंज : नगर परिषद समलापुर मुहल्ले के 300 परिवारों के भीषण गरमी में बिजली गुल होने से परेशान हैं. पिछले पांच मई से जला है. इसकी सूचना स्थानीय उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के पदाधिकारी को दी. लेकिन छह दिन बीत जाने के बावजूद विद्युत […]

उमस भरी गरमी परेशानी झेल रहे हैं मुहल्ले के सैकड़ों परिवार

साहिबगंज : नगर परिषद समलापुर मुहल्ले के 300 परिवारों के भीषण गरमी में बिजली गुल होने से परेशान हैं. पिछले पांच मई से जला है. इसकी सूचना स्थानीय उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के पदाधिकारी को दी. लेकिन छह दिन बीत जाने के बावजूद विद्युत ट्रांसफॉर्मर को न हीं बदला गया न ही मरम्मत की गयी है. इस कारण स्थानीय उपभोक्ताओं में काफी रोष है. ग्रामीणों के अनुसार एक सौ केवीए के इस ट्रांसफॉर्मर पर लगभग तीन सौ उपभोक्ता है. जरूरत है कि यहां पर दो ट्रांसफॉर्मर लगा कर तीन सौ उपभोक्ताओं बिजली मुहैया कराने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >