नौ योजनाओं का शिलान्यास करेंगी केंद्रीय मंत्री

नमामि गंगे परियोजना के तहत होगा योजनाओं का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री उमा भारती व मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे नौ योजनाओं का शिलान्यास 15 मई की बजाय नौ मई को आयेंगी केंद्रीय जल संसाधन मंत्री जिले के कन्हैया स्थान में होगा योजनाओं का शिलान्यास 32 स्नान घाट, 78 सिवरेज सिस्टम समेत बनेगा आठ शवदाह गृह साहिबगंज […]

नमामि गंगे परियोजना के तहत होगा योजनाओं का शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री उमा भारती व मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे नौ योजनाओं का शिलान्यास
15 मई की बजाय नौ मई को आयेंगी केंद्रीय जल संसाधन मंत्री
जिले के कन्हैया स्थान में होगा योजनाओं का शिलान्यास
32 स्नान घाट, 78 सिवरेज सिस्टम समेत बनेगा आठ शवदाह गृह
साहिबगंज : नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर राष्ट्रीय स्तर के कुल नौ योजनाओं का शिलान्यास भारत सरकार के केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा नौ मई को साहिबगंज व कन्हैया स्थान में किया जायेगा. यह बातें राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह सचेतक अनंत कुमार ओझा ने शनिवार को सुबह 10 बजे बाटा चौक स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन में कही.
उन्होंने कहा कि उमा भारती ने कहा था कि 15 मई तक हम साहिबगंज जिले से ही नमामि गंगे कार्यक्रम के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. दीदी ने जो तिथि तय की थी उससे एक सप्ताह पूर्व ही यानि नौ मई को नौ योजनाओं का शिलान्यास करेगी. यह जिले के लिए गौरव की बात है. शिलान्यास की तिथि अक्षय तृतीया को चुना गया है, जो शुभ है. केंद्रीय मंत्री सुश्री भारती व मुख्यमंत्री रघुवर दास गंगा किनारे बनने वाले 32 स्नान घाट, 78 गांव के लिए सिवरेज सिस्टम, आठ विद्युत शवदाह गृह,
ग्रामीणों की आजीविका के लिए सकरीगली समदा में फलाइएस ईंट निर्माण समेत नौ प्रकार की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा उमा भारती नौ तुलसी का पौध भी लगायेंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी का झंडा, बैनर व पोस्टर लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. मौके पर नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा, पंकज चौधरी, अनिल सिन्हा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >