ओवरलोडिंग पर शासन सख्त

कार्रवाई . साहिबगंज में 52 व पाकुड़ में दो ट्रक जब्त प्रशासन लाख तिकड़म अपना ले लेकिन ओवर लोडिंग की परंपरा यहां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. हर दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. जो प्रशासन की नजर में आते हैं पकड़े जाते हैं जो नहीं आते वो मुंह चुराये अपनी […]

कार्रवाई . साहिबगंज में 52 व पाकुड़ में दो ट्रक जब्त

प्रशासन लाख तिकड़म अपना ले लेकिन ओवर लोडिंग की परंपरा यहां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. हर दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. जो प्रशासन की नजर में आते हैं पकड़े जाते हैं जो नहीं आते वो मुंह चुराये अपनी रोटी सेंक लेते हैं. इससे जहां राजस्व को ताे चूना लगता ही है वहीं आम लोगों को धूलकण से परेशानी बढ़ गयी है.
साहिबगंज : सदर प्रखंड के समदा सीज स्थित एलसीटी घाट पर गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को सदर एसडीओ मृत्युंजय वर्णवाल पहुंचे और ओवर लोड 50 दस चकिया व हाईवा को जब्त किया. एसडीओ मृत्युंजय वर्णवाल ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक बार फिर ओवर लोडेड ट्रक व हाईवा जा रही है.
सूचना मिलते ही सुबह 9 बजे गंगा तट पर पहुंचे व गंगा तट पर खड़ी वाहनों की जांच की गई. तो कई में बिना चालान के रसीद के साथ जाने की बात कही. लेकिन वर्णवाल जी ने एक न सुनी. उन्होंने कहा कि 52 ट्रक को पकडे थे. दो ट्रक खाली रहने के कारण छोड़ दिया गया. सभी लोगों को चालान जब्त कर लिये गये तथा जांच कर कार्रवाई करने की बात कही.
सभी ट्रकों पर 20 से 30 हजार रूपये जुर्माना लगेगा. ज्ञात हो कि जनवरी व फरवरी माह में एसडीओ क्रमश: 100 व 25 वाहन को पकड़ा था. जिससे पत्थर व्यवसायी व ट्रक मालिकों के बीच हड़कंप मच गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >