आधा दर्जन लोग घायल

ओवरटेक करने में टाटा-407 ने ऑटो को मारी ठोकर चालक टाटा-407 वाहन लेकर भागने में सफल रहा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी राजमहल : थाना क्षेत्र के राजमहल-मंगलहाट एनएच-80 सड़क के कसवा समीप टाटा-407 व ऑटो की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे […]

ओवरटेक करने में टाटा-407 ने ऑटो को मारी ठोकर

चालक टाटा-407 वाहन लेकर भागने में सफल रहा
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
राजमहल : थाना क्षेत्र के राजमहल-मंगलहाट एनएच-80 सड़क के कसवा समीप टाटा-407 व ऑटो की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे मुन्नापटाल-मंगलहाट से चादरपोशी कर ऑटो में सवार होकर राजमहल आ रहे थे. वहीं कसवा के निकट मंगलहाट की ओर से ही आ रहे टाटा-407 वाहन ने ओवरटेक के क्रम में ऑटो से जा टकराया. जिससे ऑटो पर सवार पश्चिम बंगाल के मानिकचक निवासी पतातु शेख (50 वर्ष),
राजमहल नया बस्ती निवासी ताहेरा बीबी (35 वर्ष), कमालटोला निवासी सैनुल बीबी (40 वर्ष), बेंगडुब्बी निवासी एमेली खातून (6 वर्ष), तीनपहाड़ निवासी मो साजिद (16 वर्ष) व मो गुलाम (17 वर्ष) घायल हो गये. घायलों को ग्रमीणों की मदद से राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया. वहीं चालक टाटा-407 वाहन लेकर भागने में सफल रहा. मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार पहुंच कर घटना की छानबीन में जुटे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >