खंगाली जा रही एफसीआइ की पंजियां

पड़ताल . कालाबाजारी का अनाज बांग्लादेश भेजने का मामला, एसडीपीओ पहुंचे जांच करने साहिबगंज से कालाबाजारी कर एफसीआइ का अनाज बांग्लादेश भेजे जाने के मामले पर सरकार खुद नजर रख रही है. मंत्री के दौरे के बाद एक के बाद एक कड़ी को परखा जा रहा है. बरहरवा : बांग्लादेश भेजे जा रहे साहिबगंज एफसीआइ […]

पड़ताल . कालाबाजारी का अनाज बांग्लादेश भेजने का मामला, एसडीपीओ पहुंचे जांच करने
साहिबगंज से कालाबाजारी कर एफसीआइ का अनाज बांग्लादेश भेजे जाने के मामले पर सरकार खुद नजर रख रही है. मंत्री के दौरे के बाद एक के बाद एक कड़ी को परखा जा रहा है.
बरहरवा : बांग्लादेश भेजे जा रहे साहिबगंज एफसीआइ के अनाज मामले को खंगालने के लिए प्रशासनिक महकमा भी तेज हो गयी है. बता दें कि एफसीआइ के दो ट्रक चावल की जब्ती के ठीक बाद सूबे के मंत्री सरयू राय भी जांच करने को पहुंचे थे इसके बाद उनके आदेश से एफसीआइ के डीएम व लिफ्टिंग इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया था. अब मंत्री के निर्देश पर ही पुलिस महकमे ने जांच तेज कर दी है. इस बाबत बुधवार को एसडीपीओ अनुदीप सिंह के नेतृत्व बरहरवा पुलिस एसएफसी गोदाम पहुंची. एसडीपीओ ने गोदाम में मौजूद स्टॉक पंजी,
वितरण पंजी सहित विभिन्न संचिकाओं की जांच की. साथ ही गोदाम प्रभारी हसीबुर रहमान व चंदन कुमार से पूछताछ की. इस क्रम में एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस बेहद गंभीर है. मंत्री के निर्देश पर जांच की जा रही है इसमें एक भी दोषी बख्शे नहीं जायेंगे. उन्होंने बताया कि मामले में नामजद आरोपित शंकर साव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ के साथ बरहरवा इंस्पेक्टर कपिलदेव प्रसाद केशरी के अलावे अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >