गृह रक्षकों की बैठक में शोषण व ड्यूटी पर चर्चा
साहिबगंज : ऑल इंडिया होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की जिला शाखा की बैठक मंगलवार को नाॅर्थ कॉलोनी स्थित रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट मैदान में जिला अध्यक्ष विकास यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें एक वर्ष में होम गार्ड को मुश्किल से चार माह ड्यूटी मिल पाने को लेकर चर्चा की गयी. जिसके कारण होम गार्ड जवानों की स्थिति दयनीय हो जाती है. सरकार से लंबी लड़ाई के बाद 2015 में मुख्यमंत्री द्वारा मौखिक आश्वासन दिया गया था
कि तीन माह के अंदर गृह रक्षकों की ड्यूटी सुनिश्चित की जायेगी, परंतु एक वर्ष बीत जाने के बावजूद विचार नहीं किया गया. मामले को लेकर गृह रक्षकों ने उच्च न्यायालय जाने का निर्णय लिया है. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बहाली पर रोक लगाने की मांग को लेकर 15 से 20 मई तक होम गार्ड मुख्यालय रांची का घेराव करेंगे. जिसमें एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिक्राम सिंह, जिला सचिव पप्पू कुमार घोष, जिला अध्यक्ष विकास यादव, अनिल यादव, मनोज यादव, रंजीत सिंह, झुलन घोष, राजेश यादव सहित दर्जनों गृह रक्षक उपस्थित थे.
