चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल

राजमहल : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुदीप सिंह गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड कार्यालय परिसर में मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. श्री सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति प्रखंड कार्यालय में है. मजहरटोला निवासी जियाउल हक पिता पेशकार अलि को गिरफ्तार कर […]

राजमहल : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुदीप सिंह गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड कार्यालय परिसर में मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. श्री सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति प्रखंड कार्यालय में है. मजहरटोला निवासी जियाउल हक पिता पेशकार अलि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. चोरी के हीरो होंडा पेंशन प्रो मोटरसाइकिल राजमहल थाना में जब्त कर रखा गया है. मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार व पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >