ठगी में समादेष्टा के संलिप्त होने पर होगी कार्रवाई : एडीजी
साहिबगंज : जैप नौ के चतुर्थ कर्मचारी बहाली में 73 लाख की ठगी मामले में समादेष्टा की भूमिका पायी गयी है, तो उनके खिलाफ भी होगी विभागीय कार्रवाई होगी. ये बातें जैप के अपर महानिदेशक रेजी डुंगडुग ने प्रभात खबर से दूरभाष पर कही. उन्होंने इस आरोप में सत्यता होने की पूरी संभावना जयायी कि […]
साहिबगंज : जैप नौ के चतुर्थ कर्मचारी बहाली में 73 लाख की ठगी मामले में समादेष्टा की भूमिका पायी गयी है, तो उनके खिलाफ भी होगी विभागीय कार्रवाई होगी. ये बातें जैप के अपर महानिदेशक रेजी डुंगडुग ने प्रभात खबर से दूरभाष पर कही. उन्होंने इस आरोप में सत्यता होने की पूरी संभावना जयायी कि जरूर इन बच्चों से ठगी की गयी होगी. चूंकि साहिबगंज में मैं पुलिस अधीक्षक रह चुका हूं. इसलिए मुझे साहिबगंज से विशेष लगाव है.
जैसे ही मुझे इस प्रकरण की जानकारी हुई. मैने तुरंत समादेष्टा मोहली से संपर्क किया और पूरे प्रकरण की जानकारी ली. इसके बाद समादेष्टा ने इस संबंध में बोरियो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. यह उनकी सकारात्मक कदम रहा. इसके बाद एसपी को फोन कर इस मामले में सभी आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा गया है. उन्होंने एसपी से कहा कि यह एक गंभीर मामला है. इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए.
एक सप्ताह में डीआइजी आयेंगे साहिबगंज
जैप नौ की बहाली के नाम पर 73 लाख की ठगी मामले में जैप के डीआइजी सुधीर कुमार झा ने कहा कि अपराध कोई भी हो, कितना भी बड़ा क्यों न हो बख्शे नहीं जायेंगे. डीआइजी सुधीर झा ने दूरभाष पर प्रभात खबर को बताया कि ठगी मामले में एडीजी द्वारा जांच बैठायी गयी है. यह जांच मेरे द्वारा की जानी है. ऐसी जानकारी अखबारों के माध्यम से पता चला है. जब मुझे जांच सौंपा गया है. तो सभी दूध के दूध और पानी के पानी होगा. अगले एक सप्ताह के आयेंगे. इस मामले से जुड़ी हर एक कड़ी को खंगाला जायेगा.
ठगी मामले में एक को भेजा जा चुका है जेल
73 लाख की ठगी मामले के मुख्य आरोपी स्व दिलीप मिश्रा की पत्नी केसर मिश्रा को जिरवाबाड़ी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था, जिसे पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने बताया कि केसर मिश्रा इस मामले में नामजद आरोपित हैं. इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. बाकी सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
मदन पांडेय की तलाश में है पुलिस
ठगी मामले में साहिबगंज के दिलीप मिश्रा के अलावा पाकुड के मदन पांडेय और एक महिला शामिल थी. पुलिस मदन पांडेय के तथाकथित पाकुड़ ठिकाने की तलाश कर रही है. पर ठिकाना सही नहीं पाया गया. पुलिस के पास मदन पांडेय का कोई पहचान नहीं है. पुलिस हवा में ही लाठी चला रही है. अब तक पुलिस मदन पांडेय के अस्तित्व की तफ्तीश में जुटी है.