साहिबगंज : मालदा रेल डिविजन के महाराजपुर रेल गेट मैन 55 वर्षीय अजय कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है. जानकारी के अनुसार सकरीगली निवासी अजय ने रेलवे का फाटक बंद कर दिया था. ट्रेन गुजरने वाली थी. इस कारण वहां गुजर रहे बाराती ने नाराज होकर उनसे मारपीट की. मंगलवार देर शाम 8 बजे गेट बंद होने से नराज बरातियों ने गेट मैन से खोलने को कहा . अजय ने गेट खोलने से मना कर दिया. जिसके कारण मारपीट हुई. जीआरपी के जवान द्वारा उन्हें साहिबगंज रेलवे अस्पताल लाया गया. जहां गेट मैन का इलाज चल रहा है. पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
गेटमैन के साथ मारपीट
साहिबगंज : मालदा रेल डिविजन के महाराजपुर रेल गेट मैन 55 वर्षीय अजय कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है. जानकारी के अनुसार सकरीगली निवासी अजय ने रेलवे का फाटक बंद कर दिया था. ट्रेन गुजरने वाली थी. इस कारण वहां गुजर रहे बाराती ने नाराज होकर उनसे मारपीट की. मंगलवार देर शाम […]
