बोरियो : प्रखंड कार्यालय परिसर सभागार में बुधवार को प्रमुख मंडल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें बीडीओ गौतम भगत ने विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से कार्य करने पर बल दिया. क्षेत्र के सुदूर गांव में जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों को बुनियादी सुविधा मुहैया कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों को आवश्यक पहल करने पर जोर दिया. साथ ही संचालित विभागों के कार्य कलापों पर दृष्टि बनाए रखने हेतु पांच सदस्य टीम बनायी गयी.
जिसमें स्वास्थ्य व शिक्षा समिति रेणु देवी, सहकारिता समिति सफाउद्दीन अंसारी, वन एवं पर्यावरण समिति गांधी सिंह, संचार तथा संकर्म समिति रिंकी देवी आदि को दिया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कलवारी उरांव, प्रधान सहायक रघुनाथ प्रसाद, जेइ ब्रजकुमार मल्लिक, बीटीएम राज देव प्रसाद सिंह, बीपीआरओ दीपक साह सहित सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.
