एसकेएस माइक्रो फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से हुई थी लूट
उधवा : पुलिस रिमांड पर आये लूट के दो आरोपित की निशानदेही पर राधानगर थाना पुलिस ने आरोपित सकल सोरेन के घर से लूटा गया मोबाइल व एक हजार रुपये नकद बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक राधानगर थाना क्षेत्र के आतापुर में विगत वर्ष एसकेएस माइक्रो फाइनांस कंपनी के कर्मचारी अमित कुमार से हजारों की लूटकांड को अंजाम दिया गया था. राधानगर थाना कांड संख्या 334/15 में दर्ज मामले की छानबीन व लगातार पुलिस की दबिश के बाद तालझारी थाना क्षेत्र के बड़ा दुर्गापुर निवासी सकल सोरेन व लखन टुडू ने शनिवार को राजमहल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया.
जिसे पुलिस ने रिमांड पर लिया. अभियुक्त सकल सोरेन व लखन टुडू के निशानदेही पर आरोपित के घर पर बीती रात्रि राधानगर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार दास, तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास व रांगा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास के संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी. इस दौरान सकल सोरेन के पास से अमित कुमार का लूटा गया मोबाइल एवं लखन टुडू के पास से छिनतई की गयी राशि में एक हजार रुपये बरामद किया गया. छापेमारी में पुअनि महेश्वर कुमार, नंद किशोर देहरी, चुरामन पासवान सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.
