रामनवमी पर उपद्रवियों पर रहेगी पुलिस की नजर

अपराध नियंत्रण बैठक में सदर इंस्पेक्टर ने दिये कई निर्देश साहिबगंज : रामनवमी पर्व के मद्देनजर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें. यह बातें सदर इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में रविवार को अपराध नियंत्रण बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि हर हाल में उपद्रवी को चिह्नित करें. लापरवाही बरतने […]

अपराध नियंत्रण बैठक में सदर इंस्पेक्टर ने दिये कई निर्देश

साहिबगंज : रामनवमी पर्व के मद्देनजर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें. यह बातें सदर इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में रविवार को अपराध नियंत्रण बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि हर हाल में उपद्रवी को चिह्नित करें. लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई की जायेगी.
गुंडा एक्ट के तहत लोगों पर 107 लगा कर कार्रवाई करनी है. मार्च माह में दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी ऋषिकेश राय, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी उमेश राम, मुफस्सिल थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >