मनिहारी तक फेरी सेवा शुरू

साहिबगंज से मनिहारी के बीच अंतरराज्यीय फेरी सेवा शुरू होने से याित्रयों ने राहत की सांस ली. सेवा बंद रहने से गंगा पार करने में यात्रियों को काफी मुश्किल हो रही थी साहिबगंज : साहिबगंज से मनिहारी के बीच चलनेवाली अंतरराज्यीय फेरी सेवा शुक्रवार से समदा घाट से शुरू हो गयी है.नाव यातायात सहयोग समिति […]

साहिबगंज से मनिहारी के बीच अंतरराज्यीय फेरी सेवा शुरू होने से याित्रयों ने राहत की सांस ली. सेवा बंद रहने से गंगा पार करने में यात्रियों को काफी मुश्किल हो रही थी
साहिबगंज : साहिबगंज से मनिहारी के बीच चलनेवाली अंतरराज्यीय फेरी सेवा शुक्रवार से समदा घाट से शुरू हो गयी है.नाव यातायात सहयोग समिति की ओर से यह सेवा शुरू की गयी है. याद रहे कि 18.40 लाख की बोली लगाकर घाट की नीलामी हुई थी. फेरी सेवा दिन में चार बार आना-जाना करेगी. स्थानीय बिजली घाट से यह सेवा चलती थी. लेकिन पानी कम होने के कारण समदा घाट से शुरू की गयी. बिजली घाट से नाव के सहारे यात्रियों को फिलहाल ले जाया जा रहा है.
फेरी सेवा का शुभारंभ जिप अध्यक्षा रेणुका मुर्मू ने फीता काट कर किया. मौके पर जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव उर्फ फिरोज, झामुमो के लालू भगत, कांग्रेस के अनिल ओझा, वीरेंद्र साह, मो नदीम सहित कई जिप सदस्य व अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >