बरहरवा कालीतल्ला में मंदिर व घर में हुई चोरी

बरहरवा : थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के कालीतल्ला गांव में बुधवार की रात चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. एक चोर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और बरहरवा थाने को सुपूर्द कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के कालीतल्ला निवासी उत्तम साहा के घर में बुधवार […]

बरहरवा : थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के कालीतल्ला गांव में बुधवार की रात चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. एक चोर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और बरहरवा थाने को सुपूर्द कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के कालीतल्ला निवासी उत्तम साहा के घर में बुधवार की रात्रि चोर ने घर में घुसकर चार हजार रुपये नकद, किराना स्टोर का सामान, एक मोबाइल के अलावे घर के दरवाजे पर स्थित मंदिर से मां मनसा का चांदी का मनटीका, चंद्रावती हार, माला, अंगूठी, नथ के अन्य सामान चोर लेकर भाग रहे थे.

जिसकी भनक रात में ही घरवालों को लगी. घरवाले व ग्रामीणों ने हो-हल्ला करते हुए चोर को धर-दबोचा व थाना को सुपूर्द कर दिया. इधर बरहरवा थाना प्रभारी अश्लोक सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सौंपा गया युवक विक्षिप्त था. चोरी की किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का विरोध
देवघर में पिछले दिनों बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ देने के मामले पर गुरुवार को लोगों ने साहिबगंज नगर पर्षद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनुपलाल हरि के नेतृत्व में संध्या 6 बजे कैंडल मार्च निकाला गया. गांधी चौक से निकाली गयी कैंडल मार्च बाटा रोड, पटेल चौक, स्टेशन चौक होते हुए नगर पर्षद स्थित आंबेडकर प्रतिमा तक वापस आकर जलाया तथा दुख व्यक्त करते हुए उक्त क्षति करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. सभी लोग अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. इस अवसर पर दारा पासवान, मनोज गोंड, परशुराम सिंह, सत्यप्रकाश, कैलाश पासवान, सोनू, मनोहर दास उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >