आरसेटी की ओर से प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया गया

पाकुड़ : प्रखंड परिसर स्थित आरसेटी पाकुड़ व नेरोलेक पेंट के सहयोग से दिया जा रहा 10 दिवसीय दीवार रंगाई-पुताई प्रशक्षिण कार्यक्रम संपन्न हो गया. कुल 21 प्रशक्षिुओं को भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय पाकुड़ के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह द्वारा प्रमाण-पत्र और पेंटिंग किट दिया गया. श्री सिंह ने बैंक और सरकार […]

पाकुड़ : प्रखंड परिसर स्थित आरसेटी पाकुड़ व नेरोलेक पेंट के सहयोग से दिया जा रहा 10 दिवसीय दीवार रंगाई-पुताई प्रशक्षिण कार्यक्रम संपन्न हो गया. कुल 21 प्रशक्षिुओं को भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय पाकुड़ के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह द्वारा प्रमाण-पत्र और पेंटिंग किट दिया गया.

श्री सिंह ने बैंक और सरकार की ऋण योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी. आरसेटी के निदेशक डॉ अजीत कुमार पांडेय ने सभी प्रशक्षिुओं को शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर फैकल्टी अमित वर्धन, बापी दास और कार्यालय सहायक वाहेद अली भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >