खूब हुई रंग व पिचकारी की बिक्री
साहिबगंज : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन समारोह भव्य पूर्वक मनाया जा रहा है. अग्रवाल महेश्वरी खंडेलवाल पंचायत के मंत्री सुशील भरतिया ने बताया कि बड़ी शीतला मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को सुबह 9:15 बजे पंडित जगदीश शर्मा द्वारा पूजन, तदोपरांत पंचायत के सभापति किशन डालमिया द्वारा झंडोतोलन किया गया.
राजस्थानी वेष भूषा में लोगों ने बढ़ चढ़ कर पूजा अर्चना की. बताया : होलिका दहन 23 मार्च को सुबह पांच बजे सभापति किशन डालमिया द्वारा पूजन कार्य करने के बाद अग्नि प्रवेश कराकर मनाया जायेगा. छारंडी एवं गुलाल 24 मार्च को होगा एवं होली मिलन समारोह 24 मार्च को संध्या 5 से 7 बजे तक अमख पंचायत भवन में होगा. जिसमें मुख्य अतिथि राजमहल विधायक अनंत ओझा होंगे. जिसकी तैयारी में समिति जुट गई है.
