24 को होली मनायेंगे हनुमान नगर सिविल सोसायटी के लोग
साहिबगंज : शहर के हनुमान नगर सिविल सोसायटी के सदस्यों की बैठक मंगलवार को सकलदीप मंडल के आवास पर हुई. जिसकी अध्यक्षता हरिहर प्रसाद मंडल ने की. मौके पर सुरेंद्र यादव व भरत यादव भी उपस्थित थे. बैठक में सोसायटी की ओर से होली पर्व 24 मार्च को मनाने तथा संध्या चार बजे होली मिलन समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया.
सभी लोगों को अबीर देकर स्वागत करने की बात कही. साथ ही मुहल्लावासी एक दूसरे के घर पहुंच कर होली मनाने की बात कही. इस अवसर पर अरुण यादव, बालमुकुंद मंडल, सकलदीप मंडल, रामप्रसाद यादव, कृष्ण नंदन कन्हैया, विनोद मंडल, भोला मंडल, उमा कांत राय, शिवशंकरनिराला सहित कई लोग उपस्थित थे.
