युवती को साहिबगंज आरपीएफ ने किया बरामद, परिजन को सौंपा

साहिबगंज : बिहार राज्य के मुंगेर जिले के निवासी ममता कुमारी(काल्पनिक नाम) अपने घर से 30 हजार रुपये नगद व बैंक पासबुक लेकर गुस्से में निकल कर राजगीर हावड़ा पैसेंजर ट्रेन से हावड़ा की ओर जा रही थी. रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में स्काउट कर रही आरपीएफ के जवान सनोज यादव को रूपा […]

साहिबगंज : बिहार राज्य के मुंगेर जिले के निवासी ममता कुमारी(काल्पनिक नाम) अपने घर से 30 हजार रुपये नगद व बैंक पासबुक लेकर गुस्से में निकल कर राजगीर हावड़ा पैसेंजर ट्रेन से हावड़ा की ओर जा रही थी. रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में स्काउट कर रही आरपीएफ के जवान सनोज यादव को रूपा कुमारी पर कुछ शक लगा. उन्होंने साहिबगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिन्हा से संपर्क कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया.

आरपीएफ पुलिस इंस्पेक्टर के निर्देश के आलोक में आरपीएफ पुलिस द्वारा रूपा कुमारी को साहिबगंज स्टेशन पर राजगीर हावड़ा पैसेंजर ट्रेन से मंगलवार 9:30 बजे उतारा गया. पूछताछ के क्रम में रूपा कुमारी ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर टेंशन हुआ और मैं अपने घर से निकल पड़ी.

आरपीएफ पुलिस द्वारा रूपा की मां अरुणा देवी जो मुंगेर के सिविल कोर्ट में कार्यरत हैं से संपर्क कर घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही रूपा की मां साहिबगंज पहुंची. आरपीएफ पुलिस द्वारा रूपा कुमारी को उनकी मां को सौंप दिया गया. मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिन्हा व आरपीएफ पुलिस के जवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >