साहिबगंज : जिले के सदर प्रखंड व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी गांव के महिला ग्रामीण रामरती देवी, सिमटी देवी, बुटनी देवी, लीला देवी, सुदमिया देवी, समतोरिया देवी, केशरी देवी, बासमती देवी, मनदोदरी देवी, मनिया देवी ने आरोप लगाया कि शनिवार को बाखरपुर निवासी पप्पू तिवारी पिता हरेराम तिवारी, टुनटुन तिवारी, मृतयुंजय तिवारी व अन्य लोग आये तथा खेत में लगे गेहूं के फसल को काटना चाहा.
जब हम लोग विरोध किये तो मारपीट करते छेड़खानी का प्रयास करना चाहा. इसका हमलोगों ने विरोध प्रकट किया. जाते हुए हजारों रुपये मूल्य की जमीन मे लगी गेहूं के फसल को आग लगा दी. इससे लाखों रुपये का सामान बरबाद हो गया है. ग्रामीणों ने कहा कि मेरा घर पर सीओ और पुलिसकर्मी दोनों पक्ष मिलकर मेरा कटा हुआ गेंहूं के तलाश करन लगे. इस पर तीन व्यक्तियों का घर को ताला एवं दरवाजा तोड़-फोड़ किया.
मना करने पर नहीं मानने पर हाथापाइ कर आग लगादी. कौन लगाया पता नहीं लेकिन इस अगलगी में कई समान की बर्बादी हुई. ग्रामीणो का कहना है कि सन 1976 से जंगल काट कर घर बनाया था. 1986 में गंगा नदी में कट जाने पर फिर हमलोगों ने छोटा छोटा जमीन बना कर खेतीबारी करते है.
