साहिबगंज : स्वच्छता अभियान में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें. जिससे साफ-सफाई के अलावे लोगों में पूर्ण विश्वास बन सके. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को सिदो कान्हू सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सभी नवनिर्वाचित पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों को संबोधित करे हुये कही. उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण में साहिबगंज जिला पूरे राज्य में प्रथम है. 32 हजार का लक्ष्य था. 27 हजार पूर्ण हो चुका है.
अक्तूबर 2016 तक जिले के सभी 166 पंचायत में एक-एक घर में शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण हो जायेगा. उन्होंने जनप्रतिनिधि, मुखिया व जिप सदस्य से एक-एक गांव गोद लेकर आंगनबाडी केद्र व पंचायत भवन बनवाने की बात कही. डीडीसी प्रेमकांत झा ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार 80 प्रतिशत बीमारियां शुद्ध पेयजल तथा स्वच्छता के अभाव में होती है. बच्चे सर्वाधिक शिकार होते हैं. डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि ने कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को भी यह प्रभावित करता है. मिशन के प्रोग्राम पदाधिकारी सुमंत मुखर्जी,
पंचायती राज पदाधिकारी अजीत सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद जयसवाल, सीएस डॉ बी मरांडी, जिप अध्यक्षा रेणुका मुर्मू, सुरेश निर्मल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. इसके पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर स्वागत भाषण जिला समन्वयक राजेश सिंह, धन्यवाद ज्ञापन पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता अनिल प्रसाद ने किया. जबकि मंच संचालन डॉ नीरज ने की. इस अवसर पर जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू, बोरियो बीडीओ गौतम कुमार भगत, मंडरो बीडीओ रौशन साह, सदर बीडीओ मिथिलेश सिंह सहित सभी प्रखंड के बीडीओ, उपप्रमुख मंसूर, राजमहल उपप्रमुख नईम शेख सहित कई उपप्रमुख उपस्थित थे.
