जिला योजना कमेटी का गठन व निर्वाचन आज

साहिबगंज : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने जिला योजना कमेटी का गठन व निर्वाचन को ले अधिसूचना जारी कर दी है. जारी आदेश के अनुसार 18 मार्च को जिला परिषद, नगर पर्षद व नगर पंचायत की सदस्यों की बैठक जिला परिषद सभागार व नगर परिषद सभागार में की जायेगी. जिसमें जिला […]

साहिबगंज : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने जिला योजना कमेटी का गठन व निर्वाचन को ले अधिसूचना जारी कर दी है. जारी आदेश के अनुसार 18 मार्च को जिला परिषद, नगर पर्षद व नगर पंचायत की सदस्यों की बैठक जिला परिषद सभागार व नगर परिषद सभागार में की जायेगी. जिसमें जिला परिषद में तीन बजे बैठक शुरू होगी. नाम निर्देश दाखिल करने का समय 3:15 से 3:45, नाम निर्देश पत्रों की समीक्षा का समय 3:45 से चार बजे तक, मतपत्रों की छपाई चार बजे, मतदान का समय 4:30 से पांच बजे मतगणना व चुनाव परिणाम की घोषण 5:30 बजे की जायेगी.

इसी प्रकार नगर पर्षद में 11 बजे बैठक शुरू होगी. 11:15 बजे से 12 बजे तक नाम निर्देशन दाखिल करने का समय, नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 12 बजे से 12:30 बजे तक, मतपत्रों की छपाई 12:30 से 1:30 बजे तक, मतदान का समय 1:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीन बजे मतगणना व चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी. इस निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता अमित प्रकाश को जिला परिषद का पीठासीन पदाधिकारी, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह को नगर परिषद का पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >