हादसा . किदवई पथ पर विद्युत पोल से टकरायी मोटरसाइकिल

एक युवक की मौत, दो घायल साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के किदवई पथ पर बुधवार की दोपहर 3:15 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत और दो लोग घायल हो गये. मृतक का नाम विकास कुमार मंडल (28 वर्ष) है. वह इंजीनियरिंग का छात्र था. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग सभी घायलों को […]

एक युवक की मौत, दो घायल

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के किदवई पथ पर बुधवार की दोपहर 3:15 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत और दो लोग घायल हो गये. मृतक का नाम विकास कुमार मंडल (28 वर्ष) है. वह इंजीनियरिंग का छात्र था. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग सभी घायलों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां से विकास की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया. मालदा ले जाने के क्रम में मदनशाही गांव के पास युवक ने दम तोड़ दिया.
विकास जिरवाबाड़ी निवासी था. वह शिवपूजन मंडल का एकलौता पुत्र था. घटना के संबंध में घायल टिंकू कुमार ने बताया कि मैं शेखर ठाकुर व विकास कुमार मंडल तीनों दोस्त पुरानी साहिबगंज की ओर जा रहे थे. मोटरसाइकिल विकास चला रहा था. इसी क्रम में किदवई पथ पर मोटरसाइकिल असंतुलित हो गयी और मोटरसाइकिल विद्युत पोल में जाकर टकरा गयी. जिससे यह दुर्घटना हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >