राजमहल : झारखंड के प्रवेश द्वार राजमहल अनुमंडल मुख्यालय जो पश्चिम बंगाल व झारखंड के सीमा पर है. जो अंतरराज्यीय चोरों के सेफजॉन के नाम से चर्चित राजमहल व उधवा अब आतंकी संगठनों के मुखबीर व सदस्य होने के नाम पर चर्चा में है. बर्धमान ब्लास्ट व पटना बम ब्लास्ट का तार राजमहल क्षेत्र से जुटने के बाद अब भुज के होटल से फरार संदिग्धों के तालाश में एनआइए व आइबी की टीम राजमहल क्षेत्र व पाकुड़ क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है.
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गोपनीय तरीके से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया जा रहा है. जिस पर टीम के सदस्य लगातार निगरानी बनाये हुए हैं. कुछ चिह्नित लोगों का मोबाइल नंबर पर हो रही बातचीत पर एनआइए के टीम नजर बनाये हुए है. आतंकी संगठनों के सक्रियता बढ़ने से क्षेत्र के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. हालांकि इस संबंध में स्थानीय पुलिस कुछ भी कहने कतरा रहे हैं.
