पानी छिड़काव की मांग को लेकर किया सड़क जाम

पतना : सड़क मरम्मत कार्य व पानी के छिड़काव की मांग को लेकर सीतापहाड़ मिशन टोला के ग्रामीणों ने मंगलवार की शाम से ही तलबड़िया से सीतापहाड़ की ओर जाने वाली सड़क को जाम कर दिया. जाम करने वाले ग्रामीणों की मांग है कि उक्त पथ से क्रशर व खदानों में प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों का […]

पतना : सड़क मरम्मत कार्य व पानी के छिड़काव की मांग को लेकर सीतापहाड़ मिशन टोला के ग्रामीणों ने मंगलवार की शाम से ही तलबड़िया से सीतापहाड़ की ओर जाने वाली सड़क को जाम कर दिया. जाम करने वाले ग्रामीणों की मांग है कि उक्त पथ से क्रशर व खदानों में प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों का परिचालन होता है.

जिससे सड़क काफी जर्जर हो चुकी है. सड़क से काफी धूलकण उड़ता है. ग्रामीणों ने क्रशर व माइंस ऑनर से उक्त पथ की मरम्मत कराने व सड़क पर पानी छिड़काव कराने की मांग की है. जिसमे क्रशर व माइंस ऑनर द्वारा पानी का छिड़काव करने के आश्वासन के बाद बुधवार को सड़क जाम हटाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >