बीडीओ व सीओ को कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने का दिया निर्देश
बरहेट : साहेबगंज के उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को बरहेट प्रखंड अंतर्गत स्थित अनुसूचित जनजाति एकलव्य उच्च विद्यालय भोगनाडीह में विद्यालय परिसर में 59 लाख की लागत से बन रहे कर्मचारी आवास का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने भवन में उपयोग होनेवाले ईंट व कार्य की गुणवत्ता को देखा. इस पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ को इस मामले में जाचं करने का निर्देश दिया.
इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने उपायुक्त से नियमित कक्षा नहीं चलने, खेल समाग्री उपलब्ध नहीं रहने की भी शिकायत की. इस पर उपायुक्त ने प्रचार्य को व्यवस्था में जल्द सुधार लाने का निर्देश दिया. उसके बाद उपायुक्त सिदो कान्हू वंशजो के लिए निर्माणाधीन 11 आवासों का भी निरीक्षण किया. भवन निर्माण कार्य में लगे संवेदक व बीडीओ को भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने एंव आवागमन के लिए सड़क की व्यवस्था,
सुरक्षा की दृष्टि से चारदिवारी का निर्माण को लेकर अंचलाधिकारी निर्मल सोरेन को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. याद रहे कि कि प्रभात खबर ने दो दिन पूर्व भवन निर्माण अब तक पूर्ण नहीं होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद उपायुक्त ने शहीद के वंशज के लिए बनाये जा रहे आवास का निरीक्षण किया.
