परिजन पहुंचे साहिबगंज
साहिबगंज : शुक्रवार की देर रात जीआरपी पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या एक के पश्चिमी छोर से अचेता अवस्था में बरामद किया था. पीड़ित व्यक्ति की पहचान हो गयी है. नशाखुरानी के शिकार व्यक्ति का नाम पप्पू नोनिया बताया जाता है. वह ग्राम पोखर, थाना कशीम बाजार मुंगेर बिहार का रहने वाला है. उन्होंने जीआरपी को बताया कि वह 13023 अप हावड़ा-गया से जमालपुर जा रहा था. सैतिया स्टेशन पर बगल के एक व्यक्ति ने चाय पिलाया था. जिसके बाद बेहोश हो गया.
उन्होंने बताया कि हमारे पास नोकिया मोबाइल, यात्रा टिकट, 1800 रुपये नकद, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड था. वहीं रविवार को पप्पु के परिजन व भाई बबलू नोनिया साहिबगंज पहुंचे. जीआरपी पुलिस ने पप्पु नोनिया को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया. वही रेल थाना प्रभारी अकबर अली खान ने बताया कि मामला सैतिया जीआरपी का है.
चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के पतौड़ा पंचायत के पहाड़ग्राम स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में बीते 3 सितंबर 2015 को सेंधमारी कर दो लैपटॉप सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए की चोरी की गई थी. मामले में राधानगर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 286/15 दर्ज कर छानबीन कर रही थी.
शनिवार रात राधानगर थाना पुलिस ने मोहनपुर स्थित शराब दुकान से पहाड़ग्राम निवासी शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
