हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

तालझारी/तीनपहाड़ : तालझारी थाना क्षेत्र के हिसीगंज में मंगलवार की रात्रि विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार महुआटांड़ निवासी गुरु मरांडी (35 वर्ष) अपने रिश्तेदार के घर हिसीगंज मेला देखने आया था. घर वापस लौटने के दौरान टूटी हुई 11 हजार हाइटेंशन विद्युत तार की […]

तालझारी/तीनपहाड़ : तालझारी थाना क्षेत्र के हिसीगंज में मंगलवार की रात्रि विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार महुआटांड़ निवासी गुरु मरांडी (35 वर्ष) अपने रिश्तेदार के घर हिसीगंज मेला देखने आया था. घर वापस लौटने के दौरान टूटी हुई 11 हजार हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही तालझारी थाना के एएसआइ प्रधान हेंब्रम घटना स्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >