80 फीसदी आवेदनों के निबटारे पर सीएम ने की प्रशंसा

समाहरणालय के दूसरे तल्ले पर हुआ मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम उपायुक्त ने कहा 763 आवेदनों में 633 का दे दिया जवाब साहिबगंज : साहिबगंज जिले में मंगलवार को समाहरणालय के दूसरे तल्ले पर आयोजित मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में एक बार फिर एक भी प्रश्न जिले से नहीं पूछा गया. डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि […]

समाहरणालय के दूसरे तल्ले पर हुआ मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम

उपायुक्त ने कहा 763 आवेदनों में 633 का दे दिया जवाब
साहिबगंज : साहिबगंज जिले में मंगलवार को समाहरणालय के दूसरे तल्ले पर आयोजित मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में एक बार फिर एक भी प्रश्न जिले से नहीं पूछा गया. डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि 763 आवेदन मिले है. इसमें से 633 आवेदन का जवाब दे दिया गया है. लगभग 130 आवेदन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है. साहिबगंज का नंबर नहीं आने पर सभी पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली.
अन्य जिलों को समीक्षा मुख्यमंत्री रघुवर दास व सचिव सुनील वर्णवाल कर रहे थे. इधर मुख्यमंत्री ने साहिबगंज में 80 प्रतिशत आवेदन पूर्ण कर लेने पर साधुवाद दिया. मौके पर डीसी उमेश प्रसाद सिंह, एसपी सुनील भास्कर, डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद, डीडीसी प्रेमकांत झा, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, एसी निरंजन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद जयसवाल, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा व अन्य पदाधिकारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >