कला से गंगा रक्षा का संदेश
साहिबगंज : गंगा की सफाई व उनकी रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए केंद्रीय सांस्कृतिक टीम सोमवार को साहिबगंज पहुंची. बता दें कि भारत सरकार द्वारा निर्देशित गंगोत्री से गंगा संस्कृति यात्रा के लिए 14 फरवरी को निकली टीम 13 मार्च को पश्चिम बंगाल के गंगा सागर पहुंचेगी. यह दल नुक्कड़ नाटक, […]
साहिबगंज : गंगा की सफाई व उनकी रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए केंद्रीय सांस्कृतिक टीम सोमवार को साहिबगंज पहुंची. बता दें कि भारत सरकार द्वारा निर्देशित गंगोत्री से गंगा संस्कृति यात्रा के लिए 14 फरवरी को निकली टीम 13 मार्च को पश्चिम बंगाल के गंगा सागर पहुंचेगी. यह दल नुक्कड़ नाटक, नृत्य, चित्रांकन प्रतियोगिता के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
सोमवार को भी साहिबगंज में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. गंगा तट पर पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने छऊ नृत्य, घोड़ा नृत्य, नटुआ नृत्य, उड़ीसा के कलाकारों ने गोटी पुआ नृत्य, बिहार के कलाकारों ने संथाली नृत्य, झारखंड के कलाकारों ने बाहा होड़ व संताली नृत्य प्रस्तुत किया.
गंगासागर में यात्रा का समापन: डॉ ओमप्रकाश
पूर्व क्षेत्र संस्कृतिक केंद्र कोलकाता के निदेशक डॉ ओम प्रकाश भारती ने कहा 14 फरवरी को गंगोत्री से शुरू हुई यात्रा उत्तरकाशी, श्रीनगर, हरिद्वार, बिजनौर, फारूखाबाद, कन्नौज, बिठुर, कानपुर, इलाहाबाद, बनारस, गाजीपुर, बक्सर, बलिया, छपरा, वैशाली, पटना, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर होते हुए साहिबगंज पहुंचा है. यात्रा 13 मार्च को पश्चिम बंगाल के गंगा सागर पहुंच कर संपन्न होगा.