जागरूकता कार्यक्रम . गंगा संस्कृति यात्रा पहुंची साहिबगंज

कला से गंगा रक्षा का संदेश गंगा किनारे का परिदृश्य सुंदर हो इसके लिए केंद्र ने एक टीम गठित कर लोगों को जागरूक करने का जिम्मा सौंपा है. यह टीम गंगोत्री से चली है जो साेमवार को साहिबगंज पहुंची. साहिबगंज : गंगा की सफाई व उनकी रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए […]

कला से गंगा रक्षा का संदेश

गंगा किनारे का परिदृश्य सुंदर हो इसके लिए केंद्र ने एक टीम गठित कर लोगों को जागरूक करने का जिम्मा सौंपा है. यह टीम गंगोत्री से चली है जो साेमवार को साहिबगंज पहुंची.
साहिबगंज : गंगा की सफाई व उनकी रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए केंद्रीय सांस्कृतिक टीम सोमवार को साहिबगंज पहुंची. बता दें कि भारत सरकार द्वारा निर्देशित गंगोत्री से गंगा संस्कृति यात्रा के लिए 14 फरवरी को निकली टीम 13 मार्च को पश्चिम बंगाल के गंगा सागर पहुंचेगी.
यह दल नुक्कड़ नाटक, नृत्य, चित्रांकन प्रतियोगिता के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है. सोमवार को भी साहिबगंज में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. गंगा तट पर पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने छऊ नृत्य, घोड़ा नृत्य, नटुआ नृत्य, उड़ीसा के कलाकारों ने गोटी पुआ नृत्य, बिहार के कलाकारों ने संथाली नृत्य, झारखंड के कलाकारों ने बाहा होड़ व संताली नृत्य प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >