सद्भावना मार्च में कांग्रेस की हुंकार

साहिबगंज : जेएनयू प्रकरण के विरोध में गुरुवार को साहिबगंज में युवा कांग्रेस द्वारा सद्भावना मार्च निकाला गया. इस मार्च में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी हरीश पवार मौजूद थे. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश को तोड़ने का कार्य कर रही है. […]

साहिबगंज : जेएनयू प्रकरण के विरोध में गुरुवार को साहिबगंज में युवा कांग्रेस द्वारा सद्भावना मार्च निकाला गया. इस मार्च में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी हरीश पवार मौजूद थे. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश को तोड़ने का कार्य कर रही है. जिसे कांग्रेस कभी बरदाश्त नहीं करेगी. देश में गिरती हुई विधि व्यवस्था तथा हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित बेमुला जैसे निर्दोष छात्रों व भाजपा के दलित छात्र विरोधी होने के कारण निर्दोष छात्रों को बेवजह परेशान किया जा रहा हैं.

राजमहल लोकसभा अध्यक्ष अनिल ओझा ने कहा कि युवा कांग्रेस भारत विरोधी, राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले छात्रो के खिलाफ हैं. पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विरेंद्र साह ने कहा कि युवा कांग्रेस दोषी छात्रों पर संविधान के कानून के तहत कानूनी कार्रवाई करने की मांग करती है. कानून के आड में निर्दोष छात्र व जेएनयू जैसे संस्थान को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए. बाटा रोड स्थित कार्यालय से निकला सदभावना मार्च शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए गांधी चौक,

बाटा चौक होते हुए पटेल चौक पर माल्यार्पण कर समाप्त हुआ. मौके पर भाजपा के चुनाव पूर्व किये गये वायदा नहीं निभाने पर पोल खोलो आंदोलन कर जनता को बतलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष एकलाख नदीम, शहनवाज नासिर, बरकत खान, अशोक दास, अश्विनी आनंद, सादिक अंसारी, तपेश साह, जमाल, धर्मेन्द्र सिंह, तमसीन पठान, यासिर, संजय प्रसाद, रिजवान, सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >