जेल अधीक्षक पद के लिए हुए चयनित
साहिबगंज : साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड के छोटा सोलबंधा गांव में रहकर पढ़ाई लिखाई करने वाले बेसरा निशांत रोबर्ट ने जेपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए जेल अधीक्षक के पद पर चयनित हुए हैं.
साहिबगंज अंचल के बड़ा बाबू में कार्यरत उनकी माता ललिता किस्कू व समाजसेवी अरुण बेसरा के पुत्र निशांत 2007 में संत जेवियर्स स्कूल से मैट्रिक, 2012 में संत जेवियर्स स्कूल मुंबई से ग्रेजुऐशन व 2013 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शुभचिंतको को दी है. उनकी सफलता पर जिप सदस्य एनीकलारा हांसदा, विमल किस्कू, दिलीप, श्याम बेसरा, अनिल, मनोज शर्मा ने बधाई दी हैं.
