स्वच्छता अभियान से निर्मल होगी गंगा

मारवाड़ी महिला समिति ने गंगा तट पर लगाये सात कूड़ेदान साहिबगंज : स्वच्छता अभियान से ही गंगा निर्मल होगी. इसमें स्थानीय स्तर पर किया जायेगा. यह बातें सदर एसडीओ मृत्युंजय वर्णवाल ने गुरुवार को मुक्तेश्वर धाम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से आयोजित स्वच्छ साहिबगंज सुंदर साहिबगंज कार्यक्रम में कही. डॉ विजय […]

मारवाड़ी महिला समिति ने गंगा तट पर लगाये सात कूड़ेदान

साहिबगंज : स्वच्छता अभियान से ही गंगा निर्मल होगी. इसमें स्थानीय स्तर पर किया जायेगा. यह बातें सदर एसडीओ मृत्युंजय वर्णवाल ने गुरुवार को मुक्तेश्वर धाम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से आयोजित स्वच्छ साहिबगंज सुंदर साहिबगंज कार्यक्रम में कही. डॉ विजय कुमार ने कहा कि ऐसे कार्य से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए.
सुदंर व स्वच्छ साहिबगंज बनाने में जन भागीदारी जरूरी है. वहीं मारवाड़ी महिला समिति की ओर से गंगा तट व मंदिर प्रांगण के आसपास के स्थानों पर सात कूड़ेदान लगाये गये. इस अवसर पर डॉ विजय कुमार, डॉ रंजीत सिंह, एसडीओ की पत्नी, मारवाडी महिला मंच की मंजु केजरीवाल, ममता केजरीवाल, सरोज केजरीवाल, पूनम किरण चौरसिया, शिशु जजोदिया, कला केजरीवाल, लीला पोद्दार, यशोदा डालमियां, गोपाल झा, मयंक ओझा आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >