विरोध . उड़ती धूल से परेशान लोगों ने किया जाम, कहा

नो इंट्री में बंद हो ट्रकों का परिचालन सैकड़ों की संख्या में पहुंचे थे स्कूली बच्चे नो इंट्री में ट्रकों को कराया जाता है प्रवेश बच्चों की दो टूक पर खुली प्रशासन की आंख तंत्र के वरीय को नो इंट्री में हो रहे प्रवेश की जानकारी नहीं पतना : नो इंट्री लगे रहने के बावजूद […]

नो इंट्री में बंद हो ट्रकों का परिचालन

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे थे स्कूली बच्चे
नो इंट्री में ट्रकों को कराया जाता है प्रवेश
बच्चों की दो टूक पर खुली प्रशासन की आंख
तंत्र के वरीय को नो इंट्री में हो रहे प्रवेश की जानकारी नहीं
पतना : नो इंट्री लगे रहने के बावजूद प्रत्येक दिन झिकटिया चौक पलटनिया रोड में ट्रकों का आवागमन होने से नाराज स्कूली बच्चे व ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह पलटनिया रोड को घंटों जाम कर दिया. ग्रामीण पप्पु भगत, केदार भगत, गोविंद साव, दुर्योधन पंडित, यशोदा बेवा, रूपमणि देवी सहित दर्जनों ग्रामीण व स्कूली बच्चों का कहना है कि सुबह के वक्त उक्त पथ से होकर बच्चे विद्यालय जाते हैं. नो इंट्री लगे रहने के बावजूद ओवरलोड ट्रक उक्त पथ में घुसा दिया जाता है.
जिससे स्कूली बच्चे व ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड ट्रक में बड़े-बड़े बोल्डर व स्टोन चिप्स लदे रहते हैं. जो ट्रक से अक्सर नीचे गिरता है. यदि इसके चपेट में स्कूली बच्चे आ जाय तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ट्रक मालिक द्वारा नो इंट्री का सख्ती से पालन नहीं किया जाता है और स्थानीय थाना पुलिस मुकदर्शक बनी रहती है. ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ काफी नाराजगी प्रकट किया. जाम की सूचना पाकर बरहरवा पुलिस, रांगा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास पलटनिया रोड पहुंच कर स्कूली बच्चे व ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को हटवाया एवं नो इंट्री का सख्ती से पालन करने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >