बरहेट : प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय वर्णवाल की अध्यक्षता में पंचायत जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई. जिसमें पचकठिया बाजार पंचायत की मुखिया एलिजावेथ मरांडी, कुसमा संथाली की मुखिया पूर्वी हेंब्रम, सिमड़ा पंचायत की मुखिया मड़गी पहाड़िन, डोरांई संथाली की मुखिया दरोधी मुर्मू का चयन किया गया. इस दौरान एसडीओ श्री वर्णवाल ने जनप्रतिनिधियों को खाद्य सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिये.
क्रम में बाल विकास परियोजना में किसी आंगनबाड़ी केंद्र की शिकायत को लेकर जब परियोजना पदाधिकारी को खोजा गया तो कार्यालय में ताला बंद पाया गया. इसके साथ ही बरहेट बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में पोशाक वितरण मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रघुनाथ दास से रिपोर्ट मांगी गयी.
मौके पर बीडीओ राजीव कुमार, सीओ निर्मल सोरेन के अलावे अन्य उपस्थित थे. जन वितरण प्रणाली की समस्या को लेकर भाजपा के सुशील भगत एवं सुबोध गुप्ता ने अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय वर्णवाल से बीडी कार्यालय में मिले और राशन कार्ड के वितरण की विसंगतियों के कारण लाभुकों को परेशानियों का जिक्र किया. संबंध में एसडीओ वर्णवाल ने कहा कि कार्ड वितरण को छोड़ किसी भी प्रकार की समस्या यदि दुकानदारों होती है तो सामूहिक आवेदन दें. कार्रवाई की जायेगी.
